मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सिमडेगा : तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH किया जाम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : जिले के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत जामपानी मिशन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में आरसी मिडिल स्कूल जामपानी की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान कुडुपानी निवासी अनुजा सोरेंग (पिता – विपिन सोरेंग) के रूप में की गई है।

स्कूल जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, अनुजा सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। जामपानी पहुंचने के बाद जैसे ही वह सड़क पार कर रही थी, राउरकेला की ओर जा रहे तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का आक्रोश, एनएच पर जाम

घटना की सूचना मिलते ही ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी रमेश कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को जाम कर दिया और प्रशासन से परिजनों को मुआवजा तथा सड़क पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि इस स्थान पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोगों में रोष है।

यह भी पढ़ें: गुमला : फेसबुक पर हथियार लहराने, चोरी और अपहरण के मामलों में पुलिस ने कुल 5 लोगों को किया गिरफ्तार

प्रशासन की पहल से खुला जाम

अधिकारियों के समझाने-बुझाने और तत्काल ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के बाद जाम हटाया गया।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक कंट्रोल उपायों का स्थायी प्रबंध किया जाए,
ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

https://samacharpost.live/2025/11/gumla-police-arrest-five-accused-in-three-cases-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment