मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राजस्थान में बड़ा हादसा: भीषण बस आग में 20 की मौत, कई गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :राजस्थान के जैसलमेर जिले में रविवार को हुए दर्दनाक बस हादसे ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया। पोकरण क्षेत्र में एक चलती बस में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। भीषण आग की चपेट में आने से 20 यात्रियों की मौत हो गई। कई यात्री आग में झुलस गए और बस में ही फंस गए, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ता गया। इस हादसे में स्थानीय पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान और केमिस्ट एसोसिएशन से जुड़े मनोज भाटिया भी शामिल थे। मनोज भाटिया किसी तरह आग से बचकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि राजेंद्र सिंह चौहान बस के अंदर ही फंस गए।

यह भी पढ़ें :BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल; रामकृपाल यादव दानापुर से लड़ेंगे; देखें पूरी सूची

सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे घटनास्थल, लिया राहत कार्यों का जायजा

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी, जिला कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत और पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे से स्थिति की जानकारी ली। सीएम ने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को तत्काल सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद वे जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

घायलों में महिलाएं और बच्चे भी, कई की हालत गंभीर

हादसे में घायल 15 लोगों में 2 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से अधिकांश 70 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसे में 79 वर्षीय हुसैन खां ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या 20 हो गई।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, डीएनए जांच से होगी पहचान

प्रारंभिक जांच में बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। कई शव बुरी तरह झुलसने के कारण पहचान में नहीं आ पा रहे हैं। प्रशासन ने डीएनए जांच के जरिए मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है और परिजनों से संपर्क करने की अपील की है।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दोनों ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

https://samacharpost.live/2025/10/bihar-election-2025-bjp-first-candidate-list/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment