मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रोड जाम मामले में धनबाद कोर्ट पहुंचे विधायक जयराम महतो, प्रशासन और सरकार पर साधा निशाना

--Advertisment--

  • 2015 के मामले में कोर्ट में दी हाजिरी

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : डुमरी विधायक जयराम महतो सोमवार को वर्ष 2015 के रोड जाम मामले में धनबाद न्यायालय में पेश हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही उनके खिलाफ कई मामलों में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे माननीय न्यायालय का सम्मान करते हुए अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट आए हैं।

केंदुआडीह गैस रिसाव पर उठाए सवाल

कोर्ट परिसर में बातचीत के दौरान जयराम महतो ने केंदुआडीह गैस रिसाव मामले को लेकर सरकार और जिला प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केवल प्रक्रिया पूरी करना काफी नहीं है, बल्कि अब ठोस और प्रभावी निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार तब जागेगी जब लोग गंभीर रूप से बीमार हो जाएंगे या किसी की जान चली जाएगी।

यह भी पढ़ें: सांसद निशिकांत दुबे को हाईकोर्ट से राहत, दर्ज प्राथमिकी रद्द

विस्थापितों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग

विधायक ने गैस रिसाव से प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की। उनका कहना था कि प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

कोयला चोरी पर सरकार को घेरा

जयराम महतो ने कोयला चोरी के मुद्दे पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की खनिज संपदा के नाम पर जमीन अधिग्रहण कर कंपनियां कोयला निकाल रही हैं, लेकिन इसका फायदा देशहित से ज्यादा माफियाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खुलेआम कोयले की लूट हो रही है और सरकार को इस पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

https://samacharpost.live/2025/12/modi-kabra-khudegi-slogan-parliament-bjp-congress-row/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment