मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JAC ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा शुल्क में 35% बढ़ोतरी की, 2026 से लागू होगी नई व्यवस्था

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के शुल्क में 35 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। नई व्यवस्था सत्र 2026 से लागू होगी। बोर्ड की बैठक में इसका अनुमोदन होने के बाद आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें :बिहार में कोहरे का असर: 48 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, कई पूरी तरह रद्द, यात्रा से पहले चेक करें शेड्यूल

मैट्रिक परीक्षा के नए शुल्क

नई फीस संरचना के अनुसार छात्राएँ, एससी, एसटी, बीसी-1, बीसी-2 ₹980, सामान्य एवं EWS वर्ग ₹1180, प्राइवेट छात्र-छात्राएँ ₹1180।सभी श्रेणियों के छात्रों को देरी से आवेदन करने पर ₹500 अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

इंटरमीडिएट परीक्षा, द्वितीय परीक्षा और रिज़ल्ट सुधार के लिए भी बढ़ा शुल्क

इंटर परीक्षा में भी विभिन्न श्रेणियों के लिए शुल्क संशोधित किया गया है।छात्राएँ, एससी, एसटी, बीसी-1, बीसी-2 ₹1100, सामान्य एवं EWS वर्ग ₹1400, प्राइवेट इंटर विद्यार्थी ₹1400 शुल्क। JAC ने दोबारा परीक्षा (compartmental) और रिज़ल्ट सुधार (improvement) के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के शुल्क में भी इसी अनुपात में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-fog-train-cancellation-schedule-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment