JAC Board : 10वीं का रिजल्टी जारी, 90.39% परीक्षार्थी उत्तीर्ण, इस साल भी लड़कियां आगे


Samachar Post, रांची :  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC Board) ने 10वीं का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया। मैट्रिक परीक्षा में 90.39% बच्चों ने सफलता हासिल की। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में 418623 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 338398 पास हुए हैं। वहीं 205110 परीक्षार्थी फर्स्ट डिवीजन, 153733 सेकेंड डिवीजन और 19555 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। इस साल भी बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। परीक्षा में 91 प्रतिशत लड़कियां और 89.7 प्रतिशत लड़के सफल हुए हैं। जमशेदपुर का रिजल्ट सबसे अच्छा 94 प्रतिशत रहा। वहीं 84.5 फीसदी के साथ देवघर का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। 2023 के मैट्रिक परीक्षा में 95.38 फीसदी रिजल्ट रहा था। रिजल्ट जारी करने के मौके पर जैक के अध्यक्ष अनिल महतो, शिक्षा विभाग के प्रभारी सचिव उमाशंकर सिंह, माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्कर्ष गुप्ता, झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो और सचिव एसडी तिग्गा मौजूद थे।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। India Result JAC Board 

टॉप 3 में शामिल सभी परीक्षार्थी इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग के 
बोर्ड परीक्षा में टॉप 3 में शामिल सभी परीक्षार्थी इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग के हैं। ज्योत्सना ज्योति 99.2 फीसदी अंक के साथ स्टेट टॉपर बनी है। वहीं, 98.6 फीसदी अंक के साथ सना संजुरी सेकेंड स्टेट टॉपर और 98.4 फीसदी के साथ करिश्मा कुमारी व सृष्टि सौम्याल थर्ड स्टेट टॉपर रही।
6 से 26 फरवरी तक चली थी 10वीं बोर्ड की परीक्षा 
बताते चले कि जैक 10वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की गयी थी। इस बार बोर्ड परीक्षा में 4 लाख 21 हजार 687 परीक्षार्थी शामिल हुए। बोर्ड परीक्षा को लेकर कुल 1,238 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। साल 2023 की बात करें जैक 10वीं की परीक्षा 14 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित की गयी थी। 10वीं की परीक्षा के लिए 1225 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। वहीं परीक्षा में 4.34 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

Share this news

संबंधित खबरें