मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JAC 12th Result 2026: रिजल्ट जारी होने के संकेत, DigiLocker पर एक्टिव हुआ पोर्टल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड ऐकडेमिक कौंसिल (JAC) की 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। DigiLocker ने इसे लेकर बड़ा संकेत दिया है। प्लेटफॉर्म ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि रिजल्ट की तैयारी पूरी हो चुकी है और इसे कभी भी जारी किया जा सकता है।

DigiLocker पर एक्टिव हुआ रजिस्ट्रेशन लिंक

DigiLocker ने छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक भी एक्टिव कर दिया है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे पहले से रजिस्ट्रेशन कर लें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी देरी के अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकें। संकेतों के मुताबिक, इस बार साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। DigiLocker पर रिजल्ट पोर्टल भी लाइव कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र jacresults.com समेत अन्य आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें: झारखंड में B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार

ऐसे चेक करें JAC 12वीं रिजल्ट 2026

jacresults.com पर जाएं “JAC 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें, रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट और कुल पास प्रतिशत भी जारी किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी यह देखना दिलचस्प होगा कि किस स्ट्रीम में छात्रों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहता है।

https://samacharpost.live/2026/05/jharkhand-bed-med-bped-entrance-exam-postponed-2026-jceceb-new-date-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment