मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

इटखोरी की CO का वीडियो वायरल, बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में उठाया मामला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी की सीओ सविता सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सीओ को एक युवक पर लाठी से प्रहार करते हुए देखा जा रहा है। घटना के सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में उठाया सवाल

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी  ने इसे गंभीर बताते हुए सवाल उठाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और फेसबुक पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में किसी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा इस तरह से युवकों पर डंडे से हमला करना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: रांची के स्मार्ट सिटी में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी

प्रशासनिक मर्यादा पर उठाए सवाल

मरांडी ने कहा कि प्रशासनिक पद पर बैठे अधिकारियों से संयम, संवेदनशीलता और कानूनसम्मत व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। यदि कानून लागू कराने वाले ही कानून अपने हाथ में लेने लगें, तो यह व्यवस्था की मूल भावना पर सवाल खड़ा करता है।

निलंबन और कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा कि अगर संबंधित युवकों से कोई गलती हुई भी थी, तो उसके लिए कानून में विधिसम्मत कार्रवाई का प्रावधान मौजूद है। बीच सड़क इस तरह सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित करना न तो न्यायसंगत है और न ही प्रशासनिक मर्यादा के अनुरूप। बाबूलाल मरांडी ने चतरा DC से मांग की है कि संबंधित सीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

https://samacharpost.live/2026/03/ranchi-dhurwa-smart-city-man-found-hanging-police-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment