इंदौर में 3 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबने से 2 की मौत; 12 गंभीर रूप से घायल

Samachar Post डेस्क, रांची : इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के कोष्टी मोहल्ले में बीती रात करीब 10:00 बजे एक 3 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में एक युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में हल्की बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी मजबूती

हादसे की जानकारी

बताया जा रहा है कि जिस समय इमारत गिरी, उस वक्त इसमें कई लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही इंदौर नगर निगम और पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।

मकान और संभावित कारण

मकान शब्बू अंसारी का था और करीब 15 साल पुराना था। इसमें चार परिवार रहते थे। घटना के समय 14 लोग मलबे में दब गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बारिश के कारण बिल्डिंग में दरारें आ गई थीं। साथ ही, बिल्डिंग के तलघर में अक्सर पानी भरा रहता था, जिससे इसकी संरचना कमजोर हो गई थी।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव और इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

Share this news

संबंधित खबरें