मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत, 8वीं मंजिल से गिरने की आशंका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर कैंपस में शनिवार को एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गुजरात के अहमदाबाद निवासी 21 वर्षीय जयवीर सिंह दरिया के रूप में हुई है, जो मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष का छात्र था।

अटल बिहारी वाजपेयी हॉल के सामने मिला शव

शनिवार सुबह छात्र का खून से लथपथ शव अटल बिहारी वाजपेयी हॉल के सामने पड़ा मिला। कैंपस सुरक्षा कर्मियों ने सबसे पहले उसे देखा और तुरंत संस्थान प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को बीसी रॉय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: JPSC परीक्षा 2025: गढ़वा के 20 केंद्रों पर कड़ा पहरा, 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू

8वीं मंजिल से गिरने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि छात्र आठ मंजिला इमारत की छत से गिरा है। हालांकि यह दुर्घटना है या आत्महत्या, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है आईआईटी खड़गपुर में हाल के महीनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। पिछले करीब 16 महीनों में आठ छात्रों और शोधार्थियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। अधिकांश मामले कैंपस परिसर के भीतर ही सामने आए हैं।

मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सवाल

लगातार हो रही घटनाओं के बाद छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। संस्थान में काउंसलिंग सुविधा मौजूद होने के बावजूद ऐसे मामलों का सामने आना चिंता का विषय माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/04/jpsc-exam-2025-garhwa-section-163-100-meter-no-entry-security-arrangements/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment