मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर, तीन जिलों में करेंगे जनसभा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (शनिवार) बिहार के तीन जिलों सुपौल, कटिहार और पूर्णिया में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने पूर्णिया में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ा।

सुपौल से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

अमित शाह बिहार दौरे की शुरुआत सुपौल के राघोपुर प्रखंड स्थित सिमराही मैदान से करेंगे। यहां वे एनडीए प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे और मतदाताओं से अपील करेंगे।

यह भी पढ़ें :सोना-चांदी के दामों में गिरावट, लेकिन सालभर में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज सोना 43,938 और चांदी 62,258 रुपए महंगी हुई

कटिहार और पूर्णिया में भी शक्ति प्रदर्शन

सुपौल के बाद शाह कटिहार में एनडीए के पक्ष में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे पूर्णिया के बनमनखी में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गृहमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सभा स्थलों पर सीसीटीवी निगरानी होगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगी। बैरिकेडिंग और ट्रैफिक प्लान का पुख़्ता इंतजाम।भीड़ नियंत्रण की विशेष रणनीति बनाई गई है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर सभी अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

पूर्णिया में रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

7 नवंबर को अमित शाह ने पूर्णिया में भव्य रोड शो किया।इसमें उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। रोड शो करीब 30 मिनट तक चला, जहां शाह ने समर्थकों पर फूल बरसाए जायेंगे। सड़कों पर मोदी–मोदी, जय श्रीराम, और फिर एक बार मोदी सरकार जैसे नारों की गूंज रहेगी। भगवा परिधान में महिलाएं और लहराते भाजपा झंडे आकर्षण का केंद्र बने।

https://samacharpost.live/2025/11/gold-silver-prices-drop-after-diwali-november-2025-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment