मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिवाला सेवा समिति की मुलाकात, शिव महापुराण कथा में आने का न्योता

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हेमंत सोरेन से “श्री शिवाला सेवा समिति” के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान धार्मिक और सामाजिक आयोजन को लेकर चर्चा हुई। समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को 5 मई से 11 मई 2026 तक सुकुरहुटू गौशाला फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाली “श्री शिव महापुराण कथा” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

यह भी पढ़ें :रांची में नशा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, तमाड़ जंगल से 700 किलो डोडा जब्त

आयोजन की तैयारियों पर हुई चर्चा

प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर समिति के कई सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की तैयारी की जानकारी दी।

https://samacharpost.live/2026/05/ranchi-tamar-700kg-doda-seized-police-action/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment