रांची में नशा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, तमाड़ जंगल से 700 किलो डोडा जब्त

Meenu | May 3, 2026 | 03:34 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 700 किलो डोडा (अफीम अवशेष) जब्त किया है। यह बरामदगी रुगड़ी मोड़ के पास कदमडीह इलाके के जंगल और पहाड़ी तलहटी से हुई, जहां 21 बोरों में डोडा छिपाकर रखा गया था। ओम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जंगल में छापेमारी कर गड्ढे में छिपाकर रखे गए डोडा को बरामद कर लिया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई की भनक मिलते ही तस्कर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें :नारी शक्ति वंदन एक्ट पर बाबूलाल मरांडी का हमला, विशेष सत्र बुलाने की मांग

जंगल का फायदा उठाकर फरार हुए तस्कर

घने जंगल का फायदा उठाकर तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग सके। फिलहाल पुलिस उनकी पहचान करने और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि इस इलाके में पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से डोडा और अफीम की तस्करी की जा रही है। मामले में किसी संगठित गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

जल्द होगा पूरे नेटवर्क का खुलासा

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तस्करी नेटवर्क का जल्द खुलासा किया जाएगा और इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें