मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

CM हेमंत आज से करेंगे विभागों की समीक्षा, 11 जून तक चलेंगी मैराथन बैठकें

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार से राज्य के विभिन्न विभागों की लंबी समीक्षा बैठकों की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह मैराथन बैठकें 25 मई से 11 जून तक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित होंगी। बैठकों में राज्य सरकार के प्रमुख विभागों के कामकाज, योजनाओं की प्रगति और बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान संबंधित विभागों के मंत्री, अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सरकार का उद्देश्य विभागीय योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करना और क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करना है। मुख्यमंत्री विभागवार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे सकते हैं।

पहले दिन इन विभागों की होगी समीक्षा

जानकारी के अनुसार पहले दिन जल संसाधन विभाग, वित्त विभाग और वाणिज्य-कर विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री योजनाओं की प्रगति, बजट उपयोग और लंबित परियोजनाओं की स्थिति की विस्तृत जानकारी लेंगे। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा घोषित नई योजनाओं और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की प्रगति पर भी विशेष फोकस रहेगा। अधिकारियों को योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: तेल कंपनियों का बड़ा झटका: पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा

विभागीय समन्वय बढ़ाने पर रहेगा जोर

सरकार विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की रणनीति पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि इन बैठकों के जरिए विभिन्न विभागों की जवाबदेही तय करने और लंबित परियोजनाओं को गति देने की कोशिश की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/05/petrol-diesel-price-hike-india-may-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment