मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- सीएम नीतीश का इलाज मुफ्त में करेंगे

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शनिवार को जामताड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने ओवरब्रिज के नीचे बनने वाले सर्विस रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बिहार में हाल ही में सामने आए हिजाब विवाद को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला।

हिजाब विवाद पर नीतीश कुमार से माफी की मांग

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि इस घटना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि यह घटना जानबूझकर हुई है, तो इसे गंभीर अपराध माना जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान और संविधान से जुड़ा सवाल है।

यह भी पढ़ें: राजधानी में बबलू सोनार के घर चली गोली, कुख्यात आजाद सरकार ने ली जिम्मेदारी

जरूरत पड़ी तो मुफ्त इलाज भी करेंगे

स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मानसिक संतुलन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उन्हें इलाज की जरूरत पड़ी, तो वे उनका निशुल्क इलाज कराने को तैयार हैं। इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

आयुष डॉक्टर नुसरत परवीण को झारखंड में नौकरी का ऑफर

इसी कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंसारी ने बिहार की आयुष डॉक्टर नुसरत परवीण को झारखंड में नौकरी का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार उन्हें 3 लाख रुपये मासिक वेतन, सरकारी आवास, और मनचाही पोस्टिंग देगी। मंत्री ने कहा कि यह ऑफर उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित माहौल में काम करने का अवसर देगा।

मानव गरिमा और संविधान पर हमला बताया

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, हिजाब खींचने जैसी घटना सिर्फ एक महिला का अपमान नहीं है, बल्कि यह मानव गरिमा, इज्जत और संविधान पर सीधा हमला है। उन्होंने दोहराया कि झारखंड में किसी भी महिला के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2025/12/ranchi-nagdi-dhruv-patratoli-firing-rahul-singh-gang/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment