मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शादी से लौटते वक्त हादसा: हजारीबाग में मां-बेटे की मौत, दो घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डेमोटांड़ में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। पटना से समारोह में शामिल होकर लौट रहे परिवार की कार सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में चंदन कुमार और उनकी मां विद्या देवी की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। हादसे में चंदन कुमार की पत्नी अंकिता देवी और उनके पिता महावीर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज पहले शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें :दिल्ली शराब नीति केस में नया मोड़: केजरीवाल ने कोर्ट में पेशी से किया इनकार, ‘सत्याग्रह’ का रास्ता चुना

तेज रफ्तार और झपकी बनी हादसे की वजह?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शुरुआती अनुमान है कि वाहन तेज रफ्तार में था और संभवतः ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

इलाके में अफरा-तफरी, जांच जारी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/04/kejriwal-refuses-court-appearance-delhi-excise-policy-case-satyagraha/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment