मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामनवमी जुलूस में घायल गुलाम साव की मौत, हजारीबाग में 6 घंटे तक NH-522 जाम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड में रामनवमी जुलूस के दौरान चाकू हमले में घायल गुलाम साव की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-522 को जाम कर दिया, जिससे करीब छह घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।जानकारी के अनुसार, दारू प्रखंड के छोटका इरगा गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान गुलाम साव पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आकाश कुमार, विशाल कुमार और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छह घंटे तक जाम

मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण उग्र हो गए और मंगलवार सुबह दारू मुख्य चौक के पास NH-522 जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कोलकाता सहित अन्य शहरों से आने-जाने वाले वाहन घंटों फंसे रहे। जाम के दौरान स्थानीय बाजार भी बंद रहा।

यह भी पढ़ें: महिला वकील से मारपीट मामले में अधिवक्ता महेश तिवारी दोषी, लाइसेंस निलंबित

प्रशासन ने किया हस्तक्षेप

सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद और अंचल अधिकारी राम बालक कुमार मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को कड़ी सजा मृतक की पत्नी को मुआवजा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी सुरक्षा व्यवस्था की मांग रखी।

आश्वासन के बाद खुला जाम

प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल का भरोसा मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया गया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

https://samacharpost.live/2026/04/mahesh-tiwari-advocate-suspended-woman-lawyer-assault-case-ranchi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment