मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रंगदारी मांगने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :हजारीबाग जिले के बरकठा थाना पुलिस ने ग्रामीण डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें :बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 19 नवंबर को

गिरफ्तार किए गए आरोपी और बरामद सामग्री

गिरफ्तार आरोपियों में नावेद खान उर्फ गोलू खान, सलमान अंसारी, अबूल अंसारी, अफसर अंसारी, आलोक कुमार और सत्यम कुमार शामिल हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, आठ जिंदा गोलियां, एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (जेएच 02 एएल-4873) और छह मोबाइल फोन बरामद किए।

क्या है मामला?

30 अक्टूबर की रात ग्रामीण डॉक्टर गुलाम रबानी के मोबाइल नंबर 6291285513 पर कॉल कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद 6 नवंबर को उनके घर की पार्किंग में खड़ी गाड़ी पर गोली चलाई गई। घटना की रिपोर्ट बरकठा थाना में दर्ज कराई गई थी।

पुलिस की कार्रवाई और पूछताछ

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर बरही अनुमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। बरकठा और गोरहर थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने टाटीझरिया थाना क्षेत्र में इसी मोबाइल नंबर से रंगदारी की मांग की थी।

https://samacharpost.live/2025/11/hiv-positive-case-contaminated-blood-transfusion-ranchi-chaibasa-jharkhand-high-court-hearing/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment