हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे में तीन मौतों से हड़कंप, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :झारखंड के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 24 घंटे के भीतर तीन मरीजों की मौत के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। मृतकों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही, समय पर सुविधा नहीं मिलने और डॉक्टरों की उदासीनता के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मरीजों की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने समय रहते उचित इलाज उपलब्ध नहीं कराया। कुछ लोगों ने ऑक्सीजन की कमी और मेडिकल स्टाफ की लापरवाही का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि समय पर इलाज मिलता, तो मरीजों की जान बचाई जा सकती थी।

यह भी पढ़ें :सिमडेगा में युवती को गोली मारने से सनसनी, गंभीर हालत में रांची रेफर

अस्पताल परिसर में हंगामा, जांच की मांग तेज

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल कर्मियों और स्थानीय प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। मामले को लेकर अब जांच की मांग तेज हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने पूरे घटनाक्रम की जांच कराने की बात कही है।

पहले भी उठते रहे हैं सवाल

यह पहला मामला नहीं है जब शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हों। इससे पहले भी इलाज में लापरवाही, डॉक्टरों की कमी और मरीजों को समय पर सुविधाएं नहीं मिलने जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित खबरें