हजारीबाग : जेपी कारागार के जेलर समेत 6 सरकारी कर्मी सस्पेंड, 6 संविदा कक्षपाल बर्खास्त

Rupa Kumari | October 8, 2025 | 11:32 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में मंगलवार देर शाम बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई। जेल आईजी ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए एक जेलर, तीन उच्च कक्षपाल और दो कक्षपाल को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। वहीं, संविदा पर कार्यरत छह भूतपूर्व सैनिक कक्षपालों को भी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

आरोप: बंदियों से सांठगांठ और अनुशासनहीनता

सूत्रों के अनुसार, इन सभी पर जेल में अव्यवस्था फैलाने, बंदियों के साथ सांठगांठ रखने और उन्हें अनुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने के आरोप लगे हैं। बताया गया कि यह सभी अशोक शर्मा की मॉनिटरिंग में कार्य कर रहे थे, जिसके चलते पूरे मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें : रांची में दरिंदगी: युवक ने चचेरी बहन को बुलाकर दोस्तों संग किया गैंगरेप, FIR दर्ज

जेल प्रशासन ने की पुष्टि

कारा अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि, एक जेलर, तीन उच्च कक्षपाल और दो कक्षपाल को सस्पेंड किया गया है, जबकि संविदा पर कार्यरत छह कक्षपालों का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है।

आगे की कार्रवाई

जेल प्रशासन ने बताया कि निलंबित कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी। साथ ही, जेल में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निगरानी व्यवस्था को और कड़ा किया जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें