मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

किशोरी को बुर्का पहनाकर धर्मांतरण कराने ले जा रहा था युवक, साहिबगंज से गिरफ्तार; शादी की थी साजिश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज: हरियाणा के गुरुग्राम से लापता एक नाबालिग हिंदू किशोरी को विवाह और धर्मांतरण की नीयत से पश्चिम बंगाल ले जा रहे युवक को झारखंड के बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले, शुरून गांव निवासी साहेल अली के रूप में हुई है। किशोरी को बुर्का पहनाकर ट्रेन में बैठाया गया था और पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उसका नाम बदलकर ‘रेशमा खातून’ कर दिया गया था।

पीड़िता और आरोपी का संबंध

पीड़िता मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है और अपने माता-पिता के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-24, नाटोपुर इलाके में रहती है। वह सातवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता होटल में रसोइए और मां घरेलू सहायिका हैं। परिवार के अनुसार, आरोपी साहेल अली भी उसी मोहल्ले में रहता था। धीरे-धीरे उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर भागने के लिए राजी कर लिया। 9 अक्टूबर को लड़की के लापता होने के बाद उसके पिता ने गुरुग्राम के नाटोपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें : पश्चिमी सिंहभूम के कई गांवों में डायरिया का प्रकोप, पांच की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने संभाली कमान

फर्जी दस्तावेज और पहचान छिपाने की कोशिश

किशोरी ने बताया कि साहेल पहले उसे दिल्ली ले गया, जहां उसने दोस्तों की मदद से फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इसके बाद उसने किशोरी को बुर्का पहनाकर ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन में बैठाया और बंगाल की ओर रवाना किया। रास्ते में किशोरी ने अपने मामा और अन्य परिजनों से बात की। मामा ने उसे साथ लाने से मना किया, लेकिन साहेल ने कोलकाता या मुंबई जाने की बात कहकर पहचान छिपाने की कोशिश की।

बरहड़वा में RPF ने किया गिरफ्तारी

शुक्रवार रात बरहड़वा स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर किशोरी ने साहेल की मंशा पर शक किया और ट्रेन से उतर गई। साहेल भी उसे मनाने की कोशिश में पीछे उतरा। प्लेटफॉर्म पर बहस देखकर RPF को संदेह हुआ। पूछताछ में किशोरी ने पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद RPF ने दोनों को हिरासत में लिया, परिजनों को सूचना दी गई। रविवार शाम किशोरी को माता-पिता के हवाले किया गया, जबकि आरोपी साहेल अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

https://samacharpost.live/2025/10/western-singhbhum-dysentery-outbreak-novamundi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment