मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गुमला नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव: 3 प्रत्याशी मैदान में, एक का नामांकन रद्द

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गुमला :गुमला नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया में अब मुकाबला तीन उम्मीदवारों के बीच रह गया है। शुरुआत में इस पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन जांच के दौरान एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया गया। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सभी उम्मीदवारों को प्रपत्र-39 उपलब्ध कराया गया था, जिसके तहत उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना नामांकन जमा किया था। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारियों ने एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया। इसके बाद वह उम्मीदवार चुनावी दौड़ से बाहर हो गया। नामांकन रद्द होने वाले उम्मीदवार का नाम शैल मिश्रा बताया गया है।

यह भी पढ़ें :नितिन प्रकाश बने चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष, 21 पार्षदों के साथ ली शपथ

अब तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

नामांकन रद्द होने के बाद अब उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। इनमें रमेश चीनी, मनीष कुमार, मुशर्रद परवीन शामिल हैं। अब गुमला नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला इन्हीं तीन उम्मीदवारों के बीच होगा।

https://samacharpost.live/2026/03/chaibasa-municipal-council-chairman-nitin-prakash-oath-ceremony/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment