गुमला में शराब के नशे में बेटे ने पिता पर कुदाल से किया हमला, इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत

Meenu | July 11, 2026 | 02:32 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गुमला : गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। सेरका सियारटोली गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने ही 70 वर्षीय पिता पर कुदाल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : झारखंड-छत्तीसगढ़ रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, गढ़वा होकर बिछेगी 261 किमी रेल लाइन

कहासुनी के बाद किया जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, सेरका सियारटोली गांव निवासी महेश्वर उरांव शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी अपने पिता बुधराम उरांव (70) से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर महेश्वर ने पास में रखी कुदाल उठाकर पिता के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बुधराम उरांव लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिशुनपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

आरोपी पुत्र गिरफ्तार, कुदाल बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महेश्वर उरांव को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल की गई कुदाल भी बरामद कर जब्त कर ली गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Share this news

संबंधित खबरें