मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गोड्डा के तुलाराम भूस्खा स्कूल में नामांकन को लेकर हंगामा, छात्रों ने लगाए पैसे मांगने के आरोप

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गोड्डा : गोड्डा के तुलाराम भूस्खा प्लस टू हाई स्कूल में इंटरमीडिएट नामांकन को लेकर विवाद गहरा गया है। स्कूल प्रबंधन और कुछ शिक्षकों पर छात्रों से अवैध रूप से पैसे मांगने और मनमानी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना के बाद छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

साइंस और कॉमर्स में एडमिशन को लेकर आरोप

जानकारी के अनुसार, जैक बोर्ड का इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूल में साइंस और कॉमर्स संकाय में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। छात्रों का आरोप है कि केवल उन्हीं विद्यार्थियों का एडमिशन लिया जा रहा है जो अतिरिक्त पैसे देने को तैयार हैं। वहीं सेकंड डिवीजन से पास छात्रों को नामांकन देने में टालमटोल की जा रही है। पीड़ित छात्रों का कहना है कि जब उन्होंने शिक्षकों से कारण पूछा तो कथित तौर पर उनसे कहा गया कि एडमिशन के लिए “एक से दो हजार रुपये बेसिक” देना होगा। छात्रों का आरोप है कि बिना पैसे दिए नामांकन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा रही।

यह भी पढ़ें: JTET नियमावली में बदलाव की तैयारी, भाषा प्रावधानों की समीक्षा के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति

विरोध करने पर अभद्र व्यवहार का आरोप

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। कुछ छात्रों का दावा है कि उन्हें स्कूल परिसर से बाहर तक निकाल दिया गया। एक छात्र ने आरोप लगाया कि स्कूल के कुछ शिक्षक दबंग रवैया अपनाते हैं और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं रहते। छात्रों के मुताबिक शिक्षकों ने यहां तक कहा कि उन्हें किसी अधिकारी का डर नहीं है। घटना सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला होगा।

जांच और कार्रवाई की मांग

मामले को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं अभिनव कुमार ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी और तथ्य सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों ने हेमंत सोरेन और शिक्षा विभाग से हस्तक्षेप कर छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की है।

https://samacharpost.live/2026/05/jtet-rule-change-regional-tribal-language-review-committee/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment