मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड-बिहार में सक्रिय टोटो चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

  • ललमटिया थाना क्षेत्र से चोरी हुआ टोटो बरामद, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को मिली सफलता

Samachar Post रिपोर्टर,गोड्डा :झारखंड और बिहार में टोटो चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का गोड्डा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी किया गया टोटो भी बरामद कर लिया है।जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी 2026 को ललमटिया थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव निवासी ईसा अंसारी रोज की तरह दिनभर टोटो चलाने के बाद रात में अपने घर के बाहर टोटो खड़ा कर सो गए थे। अगली सुबह जब वे उठे तो उनका Bajaj Maxima Z टोटो (JH17AE-4996) गायब था। इसके बाद उन्होंने ललमटिया थाना में टोटो चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि एक संगठित गिरोह टोटो चोरी कर उन्हें दूसरे जिलों और राज्यों में बेच देता है।

यह भी पढ़ें :हुसैनाबाद में झोपड़ी होटल पर पुलिस का छापा, अवैध हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया

तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने टोटो चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया टोटो भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह झारखंड और बिहार के कई इलाकों में सक्रिय था और घरों के बाहर खड़े टोटो को निशाना बनाता था। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/hussainabad-palamu-illegal-weapon-arrest-hotel-operator-desi-katta/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment