मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गोड्डा में मोबाइल खोजने का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में मोबाइल खोजने का झांसा देकर एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बिहार के भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि महागामा थाना क्षेत्र के लौगांय गांव निवासी मो. अकरम और उसके साथियों ने खोए हुए मोबाइल फोन को ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के जरिए खोजने का प्रलोभन दिया। महिला का आरोप है कि इसी बहाने उसे अपने पास बुलाया गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

एसआईटी गठन के बाद हुई कार्रवाई

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) महागामा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए मुख्य आरोपी मो. अकरम को गिरफ्तार किया। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए एक टोटो वाहन और चार मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किए हैं। बरामद सामान को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

यह भी पढ़ें: पलामू कथित अपहरण केस में नया मोड़: विवाहिता ने पति के साथ जाने से किया इनकार, पुलिस कर रही जांच

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही मामले में संलिप्त अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment