मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिराज सिंह ने किया मतदान, बूथ पर सबसे पहले वोट डालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री

--Advertisment--

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत आज मतदान जारी है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने गृह जिले लखीसराय के बूथ संख्या 43 पर सबसे पहले वोट डालने पहुंचे और अपने मतदान केंद्र के पहले मतदाता बने। वोटिंग शुरू होने से पहले ही गिरिराज सिंह पोलिंग बूथ पर पहुंच गए और कतार में लगकर अपना मतदान किया।

यह भी पढ़ें :बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण की वोटिंग शुरू, 121 सीटों पर 1314 प्रत्याशी मैदान में

भारत की आत्मा सनातन में बसती है -गिरिराज सिंह


वोट डालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मंदिर भारत में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा? इसके साथ ही मंत्री ने लालू यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये नेता लगातार देश की आस्था और पहचान पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, भारत की आत्मा सनातन में बसती है और यहां हमेशा धार्मिक सहिष्णुता रही है। गिरिराज सिंह ने भारत और पाकिस्तान की तुलना करते हुए कहा, आजादी के समय भारत में करीब 3,000 मस्जिदें थीं, जो अब 3 लाख से ज्यादा हैं, लेकिन पाकिस्तान में लगातार मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। भारत में किसी को पूजा करने से नहीं रोका जाता, जबकि वहां मंदिरों पर हमले आम बात हैं।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-election-2025-phase-1-voting-121-seats-1314-candidates/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment