मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में होली का त्योहार मातम में बदला, त्रिवेणी संगम में डूबने से दो किशोरों की मौत

--Advertisment--

  • होली खेलने के बाद नहाने गए थे युवक, चार घंटे की मशक्कत के बाद नदी से निकाले गए शव

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :झारखंड के गिरिडीह जिले में होली का त्योहार उस समय मातम में बदल गया जब नदी में नहाने के दौरान दो किशोर डूब गए। यह दर्दनाक हादसा जमुआ और देवरी प्रखंड की सीमा पर स्थित गोदावरी त्रिवेणी संगम में हुआ, जहां होली खेलने के बाद नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

होली खेलने के बाद नहाने गए थे किशोर

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान करण कुमार (18 वर्ष) और दीपक कुमार (17 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ त्रिवेणी संगम में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों नदी के गहरे हिस्से में चले गए और अचानक डूबने लगे। उनके साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक दोनों किशोर पानी में समा चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और युवक नदी में उतरकर खोजबीन में जुट गए। इसके बाद खंडोली से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। करीब चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों किशोरों के शव नदी से बाहर निकाले गए। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :पाकुड़ में होली के दिन चाकू मारकर व्यक्ति की हत्या, पैसों के विवाद के बाद वारदात

पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया, ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने त्रिवेणी संगम पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के खतरनाक और गहरे हिस्सों को चिह्नित किया जाना चाहिए और वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अगर समय पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच जाती, तो शायद दोनों किशोरों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

https://samacharpost.live/2026/03/pakur-murder-deoraj-sarkar-knife-attack-jharkhand-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment