गिरिडीह में पुल के नीचे नाबालिग किशोरी का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Rupa Kumari | May 20, 2026 | 10:43 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह: गिरिडीह जिले में पुराने सिहोडीह पुल के नीचे एक नाबालिग किशोरी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ स्थानीय लोग पुराने सिहोडीह पुल के पास पहुंचे, तभी उनकी नजर नीचे पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतका की उम्र लगभग 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने के बाद गिरिडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल किशोरी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला हत्या का है या फिर किसी हादसे का। आसपास के थाना क्षेत्रों में लापता लड़कियों की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पुलिस सुराग जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: 2 महीने बाद रांची का लापता नाबालिग गाजियाबाद से बरामद, परिवार में खुशी

इलाके में दहशत

घटना के बाद सिहोडीह और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है।

Share this news

संबंधित खबरें