मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, सरिया लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र स्थित चरकी टोंगरी फुट ओवरब्रिज के पास बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान बेको पोखरिया निवासी 27 वर्षीय बाल्मिकी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सरिया लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकी चपेट में आने से बाल्मिकी कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दो घायल, धनबाद रेफर

हादसे में एक अन्य युवक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में भारी मात्रा में सरिया लदा हुआ था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर सरिया बिखर गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें : युवाओं की मांगों पर सरकार गंभीर, बातचीत से निकलेगा समाधान: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही निमियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण खोना मानी जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment