गिरिडीह में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: पारसनाथ जंगल से भारी मात्रा में नक्सली विस्फोटक सामग्री बरामद

Rupa Kumari | November 3, 2025 | 12:25 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पारसनाथ पहाड़ी के पास जिरियोबेरा गांव के घने जंगलों में पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में नक्सलियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। रविवार सुबह चलाए गए इस सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नक्सली दस्तावेज बरामद किए।

बरामद सामान में शामिल हैं…

  • सेफ्टी फ्यूज के 17 बंडल (लगभग 170 मीटर)
  • 261 इग्निटर सेट स्लीव्स
  • 8 एमएम की तीन खाली कारतूस
  • नक्सली साहित्य, झंडा और रबर स्टैम्प
  • कुछ खराब ऑफिस फाइलें

सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि ये सभी सामान नक्सल गतिविधियों और विस्फोटक हमलों में इस्तेमाल किए जाने वाले थे।

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: सुखदेवनगर थानेदार के.के. साहू हटाए गए, देखें पूरी तबादला सूची

संयुक्त अभियान का नेतृत्व

इस ऑपरेशन का नेतृत्व सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आनंद और एएसपी सुरजीत कुमार ने किया। इनके साथ 203 कोबरा बटालियन के गौरव शर्मा, खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, सीआरपीएफ 154 बटालियन के इंस्पेक्टर ओम प्रकाश वर्मा, हवलदार अनिल पासवान और सुरेश बेसरा सहित अन्य जवान शामिल थे।

अभियान रहेगा जारी

सुरक्षाबलों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि इलाके में नक्सलियों की किसी भी गतिविधि को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें