मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दुबई में प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार से मिलने पहुंचे विधायक जयराम महतो

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के एक प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की दुबई में मौत हो जाने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डुमरी विधायक जयराम महतो शोकाकुल परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। लालचंद महतो के घर पहुंचते ही भावुक माहौल बन गया। परिजनों ने विधायक को पूरी घटना की जानकारी दी। इस दौरान लालचंद की मां अपने बेटे को खोने के दुख में बिलख उठीं। जयराम महतो ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

भारतीय दूतावास से की बातचीत

विधायक जयराम महतो ने बताया कि उन्होंने भारतीय दूतावास के अधिकारियों से संपर्क कर लालचंद महतो के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया को तेज करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में सकारात्मक पहल हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंच सकेगा, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा सके। जानकारी के अनुसार लालचंद महतो जनवरी 2026 में रोजगार की तलाश में दुबई गए थे। शुरुआती कुछ महीनों तक उन्होंने एक कंपनी में काम किया, लेकिन बाद में उनकी नौकरी समाप्त हो गई। नौकरी छूटने के बाद उन्हें कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।

पासपोर्ट और वीजा गुम होने से बढ़ीं मुश्किलें

नौकरी जाने के बाद लालचंद का पासपोर्ट और वीजा भी गुम हो गया, जिससे उनकी स्थिति और अधिक जटिल हो गई। बताया जाता है कि दुबई में रह रहे कुछ झारखंडी प्रवासी मजदूरों ने उनकी मदद की और भोजन सहित अन्य जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया। साथ ही उन्हें भारत वापस भेजने की कोशिशें भी की जा रही थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। लालचंद महतो के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। परिजनों के अनुसार उनके पिता दशरथ महतो वर्ष 2013 से मुंबई से लापता हैं। ऐसे में परिवार पहले से ही आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा था। अब लालचंद की मौत के बाद परिवार पर संकट और गहरा गया है।

यह भी पढ़ें: रांची के अपर बाजार में नशीले पदार्थों के खिलाफ छापेमारी, ई-सिगरेट और गांजा बरामद

सहायता की मांग

प्रवासी मजदूरों के हितों के लिए काम करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों से परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा लालचंद महतो के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment