मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चलती ट्रेन से कूदकर युवक की मौत, परिवार में मातम

--Advertisment--

  • गिरिडीह में दर्दनाक घटना

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह: पचम्बा थाना क्षेत्र के हरीचक में मंगलवार सुबह एक युवक गिरिडीह–कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश दास, उम्र लगभग 30 वर्ष, के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें: झारखंड में 15 दिसंबर से धान की MSP पर सरकारी खरीद, 700 से अधिक केंद्र तैयार

परिजन की प्रतिक्रिया

ग्रामीणों ने सुबह पटरी के पास शव देखा और पुलिस को सूचना दी। परिवार के सदस्य, जिनमें पिता टूपलाल दास, पत्नी और बच्चे शामिल हैं, घटनास्थल पहुंचे और प्रकाश को पटरी पर पड़ा देखकर फफक पड़े। पूरे परिवार में मातम छा गया।

पुलिस जांच और संभावित कारण

पचम्बा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घर में संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मान रही है कि मानसिक तनाव के कारण प्रकाश ने यह कदम उठाया हो सकता है। सभी पहलुओं की जांच जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। लोग परिवार के दुख को देखकर स्तब्ध हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है

https://samacharpost.live/2025/12/jharkhand-rice-msp-procurement-2025-26/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment