Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना क्षेत्र के मंडरडीह गांव में संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। यह छापेमारी बुधवार देर रात गुप्त सूचना पर की गई।
छह हथियार कारीगर गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से छह कारीगरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री से तैयार हथियार, अधबने हथियार, हथियार बनाने के आधुनिक उपकरण, मशीनें और कच्चा माल भी बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें: रघुवर दास ने दी बधाई, बोले- नई सरकार से बिहार के विकास को मिलेगी रफ्तार
बड़े पैमाने पर अवैध हथियार उत्पादन का शक
पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री लंबे समय से गुपचुप तरीके से चल रही थी। बरामद उपकरणों से संकेत मिलता है कि यहां बड़े पैमाने पर हथियार तैयार कर विभिन्न जिलों में सप्लाई किए जा रहे थे।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे संभव हैं।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

