मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन में लगाई आग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 63 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हाईवा वाहन में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो के पास गादी मार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि महिला सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रहे हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हादसे के लिए जिम्मेदार हाईवा वाहन को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और कुछ ही देर में पूरी तरह खाक हो गया।

यह भी पढ़ें :धनबाद सिविल कोर्ट से 7 न्यायिक पदाधिकारी बंगाल प्रतिनियुक्त, कई मामलों की सुनवाई प्रभावित

पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मृत महिला की पहचान बांका जिले के इटहरी गांव निवासी नरेश प्रसाद सिंह की 63 वर्षीय पत्नी ननकी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसगो गादीकला गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर आई हुई थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय यह हादसा हो गया।

चालक मौके से फरार

हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वाहन मालिक की भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

https://samacharpost.live/2026/03/dhanbad-civil-court-judicial-officers-deputed-west-bengal-sir-work/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment