Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह में मंगलवार को जीएसटी बचत उत्सव के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आमजन से मुलाकात कर केंद्र सरकार की ओर से दी गई राहत की जानकारी साझा की।
यह भी पढ़ें : गिरिडीह : बारिश से भरे गड्ढे में डूबने के बाद युवक लापता, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
जीएसटी बचत उत्सव का संदेश
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्गा पूजा और दीपावली के मौके पर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। नई जनरेशन जीएसटी 22 सितंबर से लागू हो गया है, जिससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिल रहा है। इसी खुशी में गिरिडीह में जीएसटी बचत उत्सव मनाया गया।

पदयात्रा का मार्ग
मरांडी ने अपने आवास से पदयात्रा की शुरुआत की और मकतपुर होते हुए कालीबाड़ी पहुंचे। इसके बाद वे रांची के लिए रवाना हुए।
कार्यक्रम में शामिल लोग
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जमुआ विधायक मंजू कुमारी, सांसद प्रतिनिधि समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों को गुलाब का फूल भेंट किया और जीएसटी उत्सव की बधाई दी।


Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

