मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में गैस की किल्लत और KYC के नाम पर वसूली का आरोप, सड़क जाम कर प्रदर्शन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : जमुआ गांव में रसोई गैस की किल्लत और KYC अपडेट के नाम पर कथित अवैध वसूली से नाराज उपभोक्ताओं ने मंगलवार को नीला कांत गैस एजेंसी के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और ग्रामीण सुबह से ही एजेंसी के बाहर जुटे और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

गैस सिलेंडर के लिए कई दिनों से लगा रहे चक्कर

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि पिछले पांच दिनों से उन्हें गैस सिलेंडर लेने के लिए लगातार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ग्राहकों के मुताबिक कभी सर्वर खराब होने का बहाना बनाया जाता है तो कभी स्टॉक खत्म होने की बात कहकर वापस लौटा दिया जाता है। इससे घरों में खाना बनाने समेत दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में सांसद-विधायक विवाद खत्म, दोनों नेताओं ने दिखाई एकजुटता

KYC के नाम पर 200 रुपये वसूली का आरोप

उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर KYC अपडेट के नाम पर प्रति ग्राहक 200 रुपये लेने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि बिना पैसे दिए गैस वितरण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि महंगाई के दौर में पहले ही परिवार चलाना मुश्किल हो गया है, ऊपर से एजेंसी की मनमानी ने परेशानी और बढ़ा दी है।

प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ जाम

सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और एजेंसी संचालक से बातचीत कर मामले की जांच तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धीरे-धीरे लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया और सड़क जाम हटाया गया।

https://samacharpost.live/2026/05/hazaribagh-bjp-leaders-manish-jaiswal-pradeep-prasad-dispute-resolved/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment