फर्जी GST अधिकारी बनकर दिनदहाड़े लूट, पुलिस की वर्दी में पहुंचे बदमाश; 20 लाख के जेवरात लेकर फरार

Rupa Kumari | April 2, 2026 | 11:02 AM IST
  • धनवार बाजार में 15 मिनट में वारदात, कारीगर को भी साथ ले गए अपराधी; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार बाजार में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। फर्जी GST अधिकारी बनकर पहुंचे छह बदमाशों ने करीब 20 लाख रुपये से अधिक के सोना-चांदी के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, अपराधी स्कॉर्पियो वाहन से बाजार पहुंचे थे। इनमें से एक बदमाश पुलिस की वर्दी में था, जबकि दूसरा काले कोट-पैंट में नजर आया। बदमाशों ने खुद को GST अधिकारी बताते हुए बंगाली कारीगरों से कागजात जांचने के बहाने अलमारी खुलवाई। इसके बाद उन्होंने अंदर रखे कीमती जेवरात अपने बैग में भर लिए।

कारीगर को भी साथ ले गए आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मुख्य कारीगर होरिहर साव को भी अपने साथ ले गए। पूरी घटना महज 15 मिनट के अंदर हुई, जिससे किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: बड़गाई जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई जारी, 18 आरोपियों पर चार्जशीट

CCTV में कैद हुए बदमाश

राहत की बात यह है कि बदमाशों की पूरी हरकत आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Share this news

संबंधित खबरें