मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल से दो आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

  • फर्जी हॉस्पिटल अपॉइंटमेंट पेज बनाकर करते थे ठगी, मोबाइल-सिम बरामद

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :झारखंड के गिरिडीह जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ठगों को गिरफ्तार किया है। गांडेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव स्थित तेलखारी जंगल में छिपे आरोपियों को साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी कर पकड़ा गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल में बैठकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

मोबाइल और सिम कार्ड जब्त

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि इन्हीं उपकरणों के जरिए लोगों को झांसे में लेकर ठगी की जा रही थी। जब्त मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, जिससे और भी अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :रामगढ़ में होली और रमजान को लेकर जिला प्रशासन हुआ सतर्क, 61 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात

गूगल पेड से बनाते थे फर्जी अपॉइंटमेंट पेज

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान साहिद अफरीदी और मो. शमशाद अंसारी के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों गूगल पेड का इस्तेमाल कर नामी अस्पतालों के फर्जी अपॉइंटमेंट बुकिंग पेज तैयार करते थे। वे इन पेजों पर अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालते और लोगों को भरोसा दिलाते कि वे संबंधित अस्पताल से जुड़े हैं। जब कोई व्यक्ति अपॉइंटमेंट के लिए कॉल करता, तो उसे “हॉस्पिटल अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप” का फर्जी लिंक भेज दिया जाता। लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित का फोन हैक हो जाता और बैंक खाते से पैसे उड़ा लिए जाते थे। इस मामले में साइबर थाना में कांड संख्या-07/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मो. शमशाद अंसारी पहले भी साइबर ठगी के एक मामले (कांड संख्या-37/2023) में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा ठगी का नेटवर्क शुरू कर दिया।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अस्पताल या किसी भी सेवा की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट या सत्यापित नंबर के माध्यम से ही करें। साइबर थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/03/ramgarh-holi-ramzan-peaceful-security-measures-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment