मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

घाटशिला उपचुनाव: CM हेमंत सोरेन ने मतदाताओं से अपील- शांतिपूर्वक और अधिक संख्या में करें मतदान

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की है। CM ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हर मतदाता की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है और घाटशिला की जनता को अपने अधिकार और भविष्य के लिए मतदान जरूर करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर जारी संदेश

हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में लिखा, मेरे प्रिय घाटशिला वासियों, आज उपचुनाव हेतु मतदान होना है। आप सभी से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। घाटशिला आज अपने हक-अधिकार सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में मतदान करेगा।

यह भी पढ़ें: राज्यभर की 600 शिकायतों का जल्द होगा समाधान, DGP ने बनाई हाई लेवल कमेटी

कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के लिए संदेश

CM ने झामुमो (JMM) कार्यकर्ताओं से भी सजग रहकर जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने मतदान प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों और कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए झारखंड की एकता और स्वाभिमान को मजबूत करने का आह्वान किया।
अपने संदेश के अंत में उन्होंने कहा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! रामदास दा अमर रहें! जय झारखण्ड!

मतदान शाम 5 बजे तक

घाटशिला उपचुनाव में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया और शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-dgp-high-level-committee-public-complaints/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment