मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गयाजी जंक्शन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, दून एक्सप्रेस से 102 जिंदा कछुए बरामद

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : गयाजी जंक्शन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, दून एक्सप्रेस से 102 जिंदा कछुए बरामद वन्यजीव तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार देर रात गयाजी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन विलेप के तहत दून एक्सप्रेस से 102 जिंदा कछुए बरामद किए। सभी कछुओं को सुरक्षित रूप से वन विभाग को सौंप दिया गया।

तलाशी के दौरान मिली बड़ी खेप

स्टेशन परिसर में अपराध नियंत्रण और निगरानी के दौरान प्लेटफॉर्म 3 पर खड़ी ट्रेन संख्या 13010 दून एक्सप्रेस के कोच एस-3 की तलाशी ली गई। कोच में रखे पांच पिठू बैग और एक झोला संदिग्ध पाए गए। बैग खोलने पर इनमें 102 कछुए बरामद हुए। यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बैगों पर दावा नहीं किया। बरामद कछुओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: शिवपुर रेलवे साइडिंग में हाइवा में लगी आग, हाईटेंशन तार की चपेट में आया वाहन

आरपीएफ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि कछुए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित प्रजाति हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की रेंज अधिकारी सुश्री आरती कुमारी आरपीएफ पोस्ट पहुंचीं और सभी 102 कछुओं को अग्रिम कार्रवाई और संरक्षण के लिए वन विभाग को सौंपा गया।

आरपीएफ का सतत योगदान

आरपीएफ न केवल रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण और तस्करी रोकने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस कार्रवाई से तस्करों को बड़ा झटका लगा है और आगे ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे। इस अभियान में आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, सहायक निरीक्षक अनिल कुमार चौधरी, उप निरीक्षक मुकेश कुमार, प्रधान आरक्षी महेश ठाकुर और अन्य आरक्षी शामिल रहे।

https://samacharpost.live/2025/12/chatra-shivpur-railway-siding-hyva-fire-accident/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment