मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शेरघाटी में युवक पर गोलीबारी, ANMCH गया रेफर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : गया शेरघाटी थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर पंचायत के नवादा गांव में बुधवार सुबह करीब 8 बजे प्रकाश रंजन (26 वर्ष), पुत्र परशुराम प्रसाद, को गोली मार दी गई। जख्मी युवक को प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक स्थिति में अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (ANMCH), गया रेफर किया गया।

मामूली विवाद से भड़की घटना

जख्मी युवक के चाचा लक्ष्मण प्रसाद के अनुसार, मंगलवार रात प्रकाश रंजन और आरोपी नीरज के बीच मामूली विवाद हुआ था। इसी रंजिश में बुधवार सुबह नीरज ने सरकारी विद्यालय के पास स्थित खेत में प्रकाश को बुलाकर उसके मुंह के पास गोली मार दी।

यह भी पढ़ें: मजदूरों का उग्र प्रदर्शन: मेघाहातुबुरु प्रबंधन को चेतावनी

पुलिस जांच और बरामदगी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना स्थल से एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मामले की छानबीन और आगे की कार्रवाई जारी है।

https://samacharpost.live/2025/12/jharkhand-meghahatuburu-labor-protest-demands/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment