प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, गढ़वा में ग्रामीणों ने पकड़कर की पिटाई

Rupa Kumari | May 14, 2026 | 12:09 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव में एक युवक को कथित तौर पर युवती के घर में संदिग्ध हालत में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने जमकर पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, बरडीहा गांव निवासी मुन्ना पासवान देर रात कथित तौर पर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। उसी दौरान गांव में शादी समारोह चल रहा था, जिसका फायदा उठाकर युवक घर में दाखिल हुआ।

सुबह होते ही खुला मामला

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक पूरी रात युवती के कमरे में मौजूद रहा। सुबह होने पर परिजनों को इसकी भनक लगी, जिसके बाद घर और गांव में हंगामा मच गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने युवक को घर से बाहर निकालकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: रांची : कचहरी परिसर की पार्किंग से पत्रकार की बाइक चोरी

पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया

मामले की सूचना मिलते ही बरडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने युवक को भीड़ से निकालकर हिरासत में लिया और उसकी जान बचाई। पुलिस युवक को थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। पुलिस के मुताबिक, युवती पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। आवेदन नहीं मिलने के कारण युवक को बाद में उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Share this news

संबंधित खबरें