Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के कचहरी परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में टाटी मिश्रा टोली निवासी पत्रकार चन्दन कुमार मिश्र ने कोतवाली थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, चन्दन कुमार मिश्र 13 मई 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे कचहरी में काम से पहुंचे थे। वे अपनी हीरो पैशन प्रो (सुपर स्प्लेंडर मॉडल) मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH01CQ9744 है, को बार परिसर स्थित पार्किंग में खड़ा कर कोर्ट परिसर के अंदर चले गए।
करीब एक बजे जब वे अपना काम खत्म कर वापस पार्किंग पहुंचे, तो वहां उनकी बाइक नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्हें आशंका हुई कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी बाइक चोरी कर ली है।
यह भी पढ़ें : रांची में बाइक चोरी: सब्जी खरीदने गया युवक, कुछ ही मिनटों में गायब हो गई गाड़ी
चन्दन मिश्र ने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए बाइक बरामद करने की मांग की है। घटना के बाद कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग में निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।