रांची में बाइक चोरी: सब्जी खरीदने गया युवक, कुछ ही मिनटों में गायब हो गई गाड़ी

Rupa Kumari | May 14, 2026 | 11:00 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का है, जहां सब्जी खरीदने गए एक युवक की बाइक चोरों ने कुछ ही मिनटों में उड़ा दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार,लातेहार के मनिका निवासी पंकज कुमार वर्तमान में रातू रोड के आर्यापुरी इलाके में किराये पर रहते हैं। वे 5 मई की शाम अपनी हीरो ग्लैमर बाइक से खादगढ़ा बाजार सब्जी खरीदने गए थे।

यह भी पढ़ें: झारखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा, कई जिलों में तूफान और वज्रपात का हाई अलर्ट

शनि मंदिर के पास खड़ी बाइक, फिर हुआ चोरी का खेल

पंकज कुमार ने अपनी बाइक शनि मंदिर के पास खड़ी कर दी और सब्जी खरीदने बाजार चले गए। करीब 45 मिनट बाद जब वे लौटे तो बाइक अपनी जगह से गायब थी। पहले उन्हें लगा कि शायद वाहन कहीं और खड़ा किया गया होगा, लेकिन काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। बाइक गायब होने के बाद पीड़ित ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और पूरे इलाके में खोजबीन की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने सुखदेवनगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बढ़ती चोरी की घटनाओं पर सवाल

रांची में बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि कुछ मिनट की लापरवाही भी वाहन मालिकों को भारी नुकसान में डाल सकती है।

Share this news

संबंधित खबरें