मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

आंधी-बारिश बनी काल: गढ़वा में बकरी चराने गई महिला की वज्रपात से मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा: जिले में शुक्रवार सुबह आए आंधी-तूफान और बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। यह हादसा कांडी थाना क्षेत्र के बनकट गांव में हुआ। मृतका की पहचान भृगु साह की 55 वर्षीय पत्नी सनमति देवी के रूप में हुई है।

बकरी चराने गई थी महिला

जानकारी के अनुसार, सनमति देवी शुक्रवार सुबह करीब छह बजे घर से बकरी चराने के लिए खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें: झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जुलाई से शुरू होगा OBC आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। इधर, अचानक हुई इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बनकट गांव में मातम पसरा हुआ है।

https://samacharpost.live/2026/05/jharkhand-panchayat-election-2027-obc-reservation-triple-test-process/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment