मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में SIR ड्यूटी के दौरान महिला BLO से मारपीट का आरोप, मोबाइल छीनने की शिकायत

--Advertisment--

  • मतदाता सत्यापन कार्य के दौरान विवाद, कार्रवाई की मांग को लेकर थाना पहुंचे दर्जनों BLO

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-25 में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान एक महिला बीएलओ (BLO) के साथ कथित मारपीट और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों में नाराजगी और चिंता का माहौल है।

सत्यापन कार्य के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार महिला BLO रूबी प्रवीण गुरुवार को वार्ड संख्या-25 में मतदाता सत्यापन और मैपिंग का कार्य कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। महिला BLO ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद फैयाज, मोहम्मद अज़ाज़ और मोहम्मद इजाज़ ने उनके साथ मारपीट की तथा उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया।

कार्रवाई की मांग को लेकर थाना पहुंचे BLO

घटना के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में BLO गिरिडीह नगर थाना पहुंचे। उन्होंने लिखित शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। BLO का कहना है कि वे निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन और मैपिंग का कार्य कर रहे हैं, लेकिन कई स्थानों पर उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। गुरुवार की घटना के बाद कर्मचारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

BLO ने प्रशासन से मांग की है कि SIR अभियान में तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि वे बिना किसी डर और दबाव के अपना दायित्व निभा सकें। साथ ही महिला कर्मी के साथ मारपीट, मोबाइल छीनने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें: झारखंड में मानसून हुआ सक्रिय, पूरे राज्य में बारिश-आंधी का ऑरेंज अलर्ट; 8 जुलाई तक झमाझम बारिश के आसार

पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment