मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

[wplt_post_categories]

सरायकेला : चांडिल के गंगूडीह मुख्य कैनल में गिरा बालू लदा आयशर वाहन, ग्रामीणों ने चालक को बचाया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[post_highlights]

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। गंगूडीह मुख्य कैनल के पास बालू लदा एक आयशर वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, नहर में पानी का स्तर कम होने के कारण चालक की जान बच गई।

यह भी पढ़ें : गिरफ्तारी के बाद बंटी खान के बदले तेवर, प्रिंस खान पर लगाए आरोप; पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

अनियंत्रित होकर नहर में पलटा आयशर वाहन

जानकारी के अनुसार, बालू लदा आयशर वाहन गंगूडीह मुख्य कैनल के पास पहुंचा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे से नीचे नहर में जा गिरा। वाहन के नहर में गिरते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में फंसे चालक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जानकारी ली और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

नहर में ज्यादा पानी होता तो हो सकता था बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त नहर में पानी का स्तर कम था। अगर नहर में पानी अधिक होता तो दुर्घटना गंभीर हो सकती थी। इसके अलावा हादसे के समय आसपास कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और नहर में गिरे वाहन को बाहर निकालने की प्रक्रिया की जा रही है।

[wplt_post_tags]

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment