मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ED raids 2025: बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों में तलाशी अभियान जारी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :ईडी ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेजों की मान्यता में कथित अनियमितताओं के मामलों में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित 15 स्थानों पर तलाशी ली गई।

यह भी पढ़ें :CUJ को मिला A+ ग्रेड: झारखंड का पहला विश्वविद्यालय जिसने हासिल की बड़ी उपलब्धि

कैसी है जांच की पृष्ठभूमि

सीबीआई द्वारा 30 जून 2024 को दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अधिकारी और अन्य सरकारी कर्मचारी, मेडिकल कॉलेजों के निरीक्षण से जुड़ी गोपनीय जानकारी बिचौलियों और कॉलेज अधिकारियों को लीक कर रहे थे। इसके बाद निरीक्षण मानकों में हेरफेर कर अकादमिक कोर्स चलाने की मंजूरी हासिल की जा रही थी। एजेंसी ने कई मेडिकल कॉलेज परिसरों और निजी ठिकानों पर तलाशी ली।

भारत-म्यांमार सीमा पर ड्रग्स तस्करी के मामले में कार्रवाई

साथ ही ईडी ने भारत-म्यांमार सीमा पर ड्रग्स तस्करी से जुड़े धन शोधन मामलों में भी छापेमारी की। गुजरात और असम के कुछ स्थानों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। जांच में 35 लाख रुपये नकद और कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। यह कार्रवाई मिजोरम पुलिस की ओर से छह लोगों से 4.72 किलोग्राम हेरोइन और 1.41 करोड़ रुपये जब्त करने के मामले से शुरू हुई। भारत-म्यांमार सीमा (चंफाई) पर यह ईडी की पहली तलाशी मानी जा रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/cuj-gets-naac-a-plus-grade-jharkhand-university-achievement/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment