मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

750 करोड़ के जीएसटी घोटाले में ईडी की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जानिए आज कहां हो रही छापेमारी

--Advertisment--

  • रांची, कोलकाता और मुंबई में एक साथ छापेमारी, रांची में छह ठिकानों पर चल रही तलाशी

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 750 करोड़ रुपये के बहुचर्चित जीएसटी घोटाले में गुरुवार सुबह दूसरी चरण की बड़ी छापेमारी शुरू की है। ईडी की टीमें रांची, कोलकाता और मुंबई में एक साथ दबिश दे रही हैं। रांची में छह ठिकानों पर, जबकि देशभर में कुल आठ ठिकानों पर तलाशी चल रही है।

शिव कुमार देवड़ा गिरोह के करीबी लोगों के ठिकानों पर दबिश

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जीएसटी फर्जीवाड़े से जुड़े शिव कुमार देवड़ा के गिरोह के सहयोगियों के ठिकानों पर की जा रही है। इस गिरोह पर बगैर माल का लेन-देन किए कागज़ी बिल के ज़रिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत इस्तेमाल कर सरकार को भारी चूना लगाने का आरोप है।

रांची के कृष्णा अपार्टमेंट समेत छह जगहों पर ईडी का छापा

रांची में पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर एक फ्लैट में ईडी की टीम सुबह-सुबह पहुंची। इसके अलावा शहर के अन्य पांच ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी की जा रही है। सभी स्थानों पर ईडी अधिकारियों के साथ सशस्त्र सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं।

पहले दौर में हो चुकी हैं बड़ी गिरफ्तारियां

इससे पहले ईडी ने जून और जुलाई महीने में इस घोटाले के पहले दौर की कार्रवाई के दौरान कोलकाता से शिव कुमार देवड़ा और जमशेदपुर से अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान इन दोनों ने कई और नामों का खुलासा किया, जिसके आधार पर यह नई कार्रवाई की गई है।

फर्जी बिल और कागज़ी व्यापार से सरकार को लगाया गया करोड़ों का चूना

ईडी को जांच के दौरान यह जानकारी मिली कि इस रैकेट में शामिल लोगों ने बिना किसी वास्तविक सामग्री की ख़रीद-बिक्री के फर्जी बिल बनाकर करोड़ों रुपये का ITC लाभ लिया। ये लोग एक दूसरे के नाम पर फर्जी कंपनियां चलाते थे और दस्तावेजों में व्यापार दिखाकर टैक्स बचाते थे।

https://samacharpost.live/2025/08/dhfl-scam-dheeraj-wadhawan-bail-cancelled-supreme-court-order/

बबलू जायसवाल भी जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार

इस मामले में 25 जून 2024 को जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल उर्फ ज्ञानचंद जायसवाल को भी गिरफ्तार किया गया था। उसे पहले 24 जून की शाम GST इंटेलिजेंस विभाग के साकची कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

ईडी की कार्रवाई से हड़कंप, कई और नामों का खुलासा संभव

ईडी सूत्रों का मानना है कि छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डेटा हाथ लगे हैं, जिससे इस घोटाले में और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। जांच एजेंसी आने वाले दिनों में कई और गिरफ्तारियां कर सकती है।

https://samacharpost.live/2025/08/jharkhand-green-card-ration-new-distribution-system-august-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment