मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पूर्व मध्य रेल की नई पहल का दिखने लगा असर, अक्टूबर में शुरू हुई कई सुविधाएँ यात्रियों के लिए बनी राहत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : पूर्व मध्य रेल द्वारा अक्टूबर महीने में शुरू की गई नई पहलें अब जमीन पर असर दिखाने लगी हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार इस अवधि में ट्रेन परिचालन, यात्री सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के उन्नयन पर विशेष फोकस किया गया, जिसका लाभ अब यात्रियों तक पहुँच रहा है।

14 जोड़ी नई ट्रेनों की शुरुआत

अक्टूबर में पूर्व मध्य रेल ने 14 जोड़ी नई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं,

  • पटना–नवादा
  • पटना–इसलामपुर
  • पाटलिपुत्र–गया
  • पाटलिपुत्र–बलिया
  • किऊल–मोकामा
  • झाझा–दानापुर
  • सहरसा–पूर्णिया कोर्ट
  • बिहारीगंज–पूर्णिया कोर्ट
  • गौनहा–नरकटियागंज

इसके साथ ही मुजफ्फरपुर–चर्लपल्ली और दरभंगा–मदार के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की दो जोड़ी ट्रेनें भी शुरू की गईं।

मौजूदा ट्रेनों के रूट का विस्तार

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार जोड़ी ट्रेनों का विस्तार किया गया। दानापुर–सुगौली एक्सप्रेस अब नरकटियागंज तक, बिलासपुर–पटना एक्सप्रेस का विस्तार बक्सर तक इसके अलावा 11 स्टेशनों पर 17 ट्रेनों को नया ठहराव दिया गया।

यह भी पढ़ें: हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश

टिकट सुविधाओं में सुधार

5 नए UTS काउंटर खोले गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 433 हुई। 14 स्टेशनों पर 32 मोबाइल UTS शुरू किए गए।

स्टेशन विकास और बुनियादी ढांचा उन्नयन

पटना जंक्शन पर प्लेटफॉर्म 2/3 पर नया एस्केलेटर, प्लेटफॉर्म 4/5 पर दो नए यूरिनल, सकलडीहा और बड़हिया स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज व रैंप, दरौली स्टेशन के प्लेटफॉर्म की सतह का उन्नयन, अथमलगोला और पटना जंक्शन पर वाटर बूथ पर स्थापित किए गए।

सहरसा, अमृतसर स्पेशल ट्रेन 23 नवंबर से

यात्री मांग को देखते हुए सहरसा से अमृतसर के लिए विशेष ट्रेन (04667) 23 नवंबर से चलेगी। प्रस्थान सुबह 07:30 बजे, सहरसा, कुल 16 कोच AC, स्लीपर, साधारण व जनरल कोच शामिल भी शामिल हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि अक्टूबर की इन पहलों से यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा अनुभव मिल रहा है। आगे भी नई ट्रेनों, रूट विस्तार और स्टेशन सुधार की योजनाएँ जारी रहेंगी।

https://samacharpost.live/2025/11/pakur-road-accident-speeding-hyva-hits-bike-woman-killed/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment